Showing posts with label HAYAAT-E-SAHABA. Show all posts
Showing posts with label HAYAAT-E-SAHABA. Show all posts

Friday, February 11, 2022

हां! सय्येदना मुआविया बागी हैं




 हां! सय्येदना मुआविया बागी हैं


क्योंकि आज की तारीख में हर वो शख्स बागी तसव्वुर होगा जिसने कुरआन के हुक्म पर अमल किया ,

सुलह हुदैबिया के वक्त जब मुश्रिकीन ए मक्का ने नबी ए करीम मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम पर मक्का में दाखिले पर पाबंदी आइद कर रखी थी, अल्लाह के नबी चंद अफ़राद को लेकर उमराह के इरादे से मक्का की तरफ रवाना हुए और हुदैबिया के मकाम पर पड़ाओ डाला , आप सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम ने सैय्यदना हज़रत उस्मान बिन अफ्फान को अपना दूत बनाकर मक्का रवाना किया ,

उस वक्त अल्लाह के नबी एक पेड़ के नीचे अपने साथियों के साथ तशरीफ फरमा थे के अचानक आप तक एक खबर पहुंची के मक्का वालों ने नबी ए पाक के दूत उस्मान को शहीद कर दिया है,

ये खबर सुनते ही राहमतुलिल आलमीन जिनकी नरमी और बर्दाश्त की दुनिया मुतारिफ है वह हलीमुल फितरत नबी इंतहाई घुस्से में आकर ऐलान करते हैं के मैं उस्मान के कतल का किसास लिए बगैर वापस नहीं जाऊंगा और अपना दाहिना हाथ आगे कर दिया के कौन कौन मेरे साथ उस्मान का किसास लेना चाहता है, जिसपर वहां मौजूद तमाम सहाबा किराम ने नबी ए करीम मोहम्मद सल्ललाहो अलैहि वसल्लम के हाथ पर अपने हाथ रखकर बैय्यत कर ली के हम में से कोई उस वक्त तक वापस नहीं जायेगा जबतक उस्मान के खून के एक एक कतरे का हिसाब नही चुका देते,

इस पर कुरआन की ये आयत नाजिल हुई के अल्लाह भी तुम्हारे साथ इस बैय्यत में शामिल है और उन तमाम बैय्यत करने वालों पर सकीनत नाजिल कर दी,

لَقَدۡ رَضِیَ اللّٰہُ عَنِ الۡمُؤۡمِنِیۡنَ اِذۡ یُبَایِعُوۡنَکَ تَحۡتَ الشَّجَرَۃِ فَعَلِمَ مَا فِیۡ قُلُوۡبِہِمۡ فَاَنۡزَلَ السَّکِیۡنَۃَ عَلَیۡہِمۡ وَ اَثَابَہُمۡ فَتۡحًا قَرِیۡبًا ﴿ۙ۱۸﴾

तर्जुमा: " यकीनन अल्लाह उन मोमिनों से बड़ा खुश हुआ जब वो दरख़्त के नीचे तुम से बैय्यत कर रहे थे और उनके दिलों में जो कुछ था वह भी अल्लाह को मालूम था , इसलिए उसने उनपर सकीनत उतार दी, और उनको इनाम मे एक करीबी फतह अता फरमा दी "

(कुरआन सूरह फतह आयत 18)

कुछ देर बाद ये मालूम होता है के सैय्यदना उस्मान बिन अफ़ान की शहादत की खबर महज़ अफवाह थी मगर रब तो सब कुछ जानता था तो फिर भला वो क्यों ऐसी बय्यत का हिस्सा बन गया जिसकी बुनियाद ही एक अफवाह पर रखी गई थी, इसका सिर्फ एक ही मकसद हो सकता है के ये शायद मुस्तकबिल के अंदेशे की तरबियत थी के कल को जब उस्मान बिन अफ़फान को हकीकत में कतल कर दिया जाए तो इस बय्यत रिजवान पर अमल किया जाए,

और हज़रत मुआविया बागी हो गए क्योंकि उन्होंने कुरआन में मौजूद अल्लाह के हुक्म पर किसास उस्मान का मुतालिबा कर दिया और दुनिया वा तारीख की नजरों में बागी हो गए...

किसास के मुतालिबे पर मुआविया को बागी कहने वालों अपने कुरआन से ये आयत खतम कर दो क्योंकि जबतक ये आयात कुरआन में मौजूद रहेगी इंशा अल्लाह मुआविया की बेगुनाही साबित होती रहेगी

तहरीर: उस्मान पटनी
तर्जुमा: Umair Salafi Al Hindi
blog: Islamicleaks 

Tuesday, January 25, 2022

हज़रत अमीर मुआवीया का तकवा

 




हज़रत अमीर मुआवीया का तकवा

अबी मजलिज से रिवायत है के हज़रत अमीर मुआवीया निकले , अब्दुल्लाह बिन जुबैर और इब्न सफवान ने जब आपको देखा तो खड़े हो गए , तो हज़रत अमीर मुआवीया ने कहा, " तुम दोनो बैठ जाओ इस लिए के मैने सुना है के अल्लाह के रसूल से के आप फरमाते थे जिसको खुश लगे या पसंद आए ये के खड़े रहें लोग उसके सामने तस्वीर की तरह तो वह अपनी जगह ढूंढ ले दोजख में "

(किताबुल अदब, तिरमिजी )

सुभानल्लाह, तकवा, परहेजगारी और खुसू वा खुजू की बहतारीन मिसाल, बावजूद इसके के हज़रत अमीर मुआवीया ने अमीर शाम थे लेकिन अपने सामने किसी का झुकना तो बड़ी दूर की बात किसी का खड़ा रहना भी गवारा ना किया ,

ये आजिजी ही तो है जो इंसान के दिल से तकब्बुर को खींचकर निकाल देती है,

आज के इस दौर में हमारे हुक्मरानों के लिए हज़रत अमीर मुआवीया की जिंदगी बहतरीन नमूना हैं जो अपने लिए जरा सी ताज़ीम और खिलाफ सुन्नत बात को भी गवारा ना किया करते थे,

और अम्र बिल मारूफ वा नही अनिल मुनकर के इतने मुश्ताक के जलीलुल कदर सहाबा से जब खिलाफ शरह बात देखी तो फौरन उनको रोक दिया ,

साभार: अब्दुल खालिक भट्टी
तर्जुमा: Umair Salafi Al Hindi
Blog: Islamicleaks 

Sunday, August 1, 2021

बाग ए फिदक के बारे में हज़रत उमर बिन अब्दुल अज़ीज़ रहिमहुल्लाह का फैसला





बाग ए फिदक के बारे में हज़रत उमर बिन अब्दुल अज़ीज़ रहिमहुल्लाह का फैसला


हज़रत उमर बिन अब्दुल अज़ीज़ रहिमहुल्लाह की नरम दिली की वजह से रवाफिज और शिया हज़रत उमर बिन अब्दुल अज़ीज़ रहिमहुल्लाह से बाग ए फिदक का मुतालबा कर दिया,

तो हज़रत उमर बिन अब्दुल अज़ीज़ रहिमहुल्लाह ने उनको ये जवाब दिया ,

"फिदक रसूल अल्लाह मुहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम का खास था जिसकी आमदनी आप अपनी और बनी हाशिम की जरूरियात पर सर्फ फरमाते थे, हज़रत फातिमा ने अल्लाह के रसूल से ये विरासत मांगी भी थी, लेकिन अल्लाह के रसूल ने अपनी बेटी को ये विरासत नहीं दी, और खुलेफा ए अरबा ने इसको बैतुल माल की मिल्कियत में ही रखा ,

लिहाजा मैं भी इस विरासत को मुसलमानों की ही मिल्कियत समझता हूं, मैं उसको इसी हालत में रहने दूंगा जिस हालात में ये अल्लाह के रसूल के ज़माने में थी"

(किताब सीरत हज़रत उमर बिन अब्दुल अज़ीज़ इब्न जौजी पेज 308)

साभार: Umair Salafi Al Hindi

Blog: Islamicleaks  

Tuesday, June 29, 2021

उस्मान ! इफ्तारी हमारे साथ करना

 



" उस्मान ! इफ्तारी हमारे साथ करना !!"


हजरत अब्दुल्लाह बिन उमर फरमाते हैं के एक सुबह हज़रत उस्मान ने लोगों से बयान किया ,"

"إِنِّي رَأَيْتُ النَّبِيَّ صَلَّى اللهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ فِي الْمَنَامِ اللَّيْلَةَ، فَقَالَ: يَا عُثْمَانُ، أَفْطِرْ عِنْدَنَا"

" बेशक गुजिश्ता रात मैंने ख्वाब में नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को देखा है, आपने फरमाया : उस्मान ! इफ्तारी हमारे साथ करना "

चुनांचे इस रोज़ हज़रत उस्मान ने रोज़ा रखा और आपको रोजे की हालत में शहीद कर दिया गया !!

(मुस्ताद्रक हाकिम : हदीस 4554, सहिह)

~ Muhammad Shahed

Blog: Islamicleaks

Wednesday, November 18, 2020

FAZAIL AHLE BAIT WA SAHABA

 फजायेल अहले बैत वा सहाबा

जब हज़रत अब्दुल्लाह इब्न मुटी यजीद की बैयत तुड़वाने के लिए हज़रत हुसैन के भाई हज़रत मुहम्मद बिन हनफिया के पास आए तब उन्होंने तारीखी जवाब दिया,
बिरादर ए हुसैन ने कहा:-" तुम जिस चीज पर जंग कर रहे हो, मैंने सिरे से उसे जायज ही नहीं समझता, मुझे किसी के पीछे लगने या लोगों को अपने पीछे लगवाने की जरूरत ही क्या है ??
हज़रत अब्दुल्लाह बिन मुटी कहने लगे:- " आप इससे पहले अपने बाप के साथ मिलकर तो जंग कर चुके हैं "
उन्होंने फरमाया: -" तुम पहले मेरे बाप (हज़रत अली) जैसा आदमी, और उन्होंने जिनसे जंग की " उन जैसे लोग" तो लाकर दिखाओ, उसके बाद मैं भी तुम्हारे साथ मिल कर जंग कर लूंगा"
(अल बदाया वान निहाया 1/632 इमाम इब्न कसीर)

Wednesday, July 22, 2020

HAZRAT UMAR BIN AL KHATTAB KI AAKHIRI KHWAHISH







हज़रत उमर फारूक की आखिरी ख्वाहिश

जब अबू लुलू ने आपको नमाज़ ए फज्र में जख्मी कर दिया ,कड़ी जरब लगने की वजह से आप बेहोश होकर गिर पड़े, अबू लुलु दूसरों को खंजर मारते हुए भाग खड़ा हुआ, आखिर में पकड़ा गया तो अपने आपको खंजर मार कर हलाक कर लिया,

उस वक़्त हज़रत उमर फारूख को उठाकर घर लाया गया, थोड़ी देर में आपको होश आ गया तो बेटे से पूछा
" मैं तेरे बाप की हैसियत से कैसा था "

तो उनके बेटे हज़रत अब्दुल्लाह बिन उमर ने जवाब दिया
" आप हमारे लिए बेहतरीन बाप थे "

हज़रत उमर ने फ़रमाया के उम्मुल मोमीनीन हज़रत आयशा के पास जाओ और कहो के उमर चाहते हैं के आप उन्हें नबी ए करीम मुहम्मद सल्लल्लाहों अलैहि वसल्लम के पाईनाते ( पैरों के नीचे ) दफन होने के जगह दे दें "

हज़रत अब्दुल्लाह बिन उमर गए तो देखा कि हजरत आयशा रो रहीं थीं
अर्ज़ किया के हज़रत उमर फारूख की ये ख्वाहिश है के नबी ए अकरम मुहम्मद सल्ललाहों अलैहि वसल्लम के पैतियाने दफन किए जाएं,

हज़रत आयशा ने जवाब दिया के :-" वो जगह तो मैंने अपने लिए रखी थी लेकिन हज़रत उमर की ख्वाहिश की बुनियाद पर मैं वह जगह उन्हें देती हूं "
हज़रत अब्दुल्लाह बिन उमर वापस आए और हज़रत आयशा की इजाज़त दिए जाने कि खबर उन्हें सुनाई,

हज़रत उमर फारूख ने कहा :-" मेरे इंतकाल के बाद वो दोबारा हज़रत आयशा से इजाज़त तलब करना और कहना के उमर फारूख ने यहां दफन किए जाने की ख्वाहिश ज़ाहिर की थी, उनकी इजाज़त मिलने पर ही मुझे उस जगह दफन करना, हो सकता है कि मेरा पास वा लिहाज़ करते हुए उन्होंने इजाज़त फरमा दी हो, हज़रत आयशा के घर जाओ तब अमीर उल मॉमिनीन कह कर इजाज़त ना तलब करना ...... "

हज़रत उमर फारूक की अमानत वा दियानत की ये इतनी बड़ी दलील है कि उन्होंने बाद मर्ज अपने आपको अमीर उल मॉमिनीन कहने से रोक दिया के अब वो हकीकत में अमीर उल मॉमिनीन नहीं रह गए थे
अल्लाह ताला आपका मुकाम बुलंद तर बुलंद रखे और जन्नत उल फ़िरदौस में जगह नसीब फरमाए
आज के हुक्मरान भी अगर इस सादगी, हक पसंदी, और हमदर्दी अख्तियार करें तो अहद फारूखी की झलक अहले इस्लाम में फिर आ सकती है

Monday, July 20, 2020

KAUN KAHTA HAI KI MARD NAHIN ROTE HAIN !







कौन कहता है मर्द नहीं रोते? असली मर्द तो अपने रब के सामने रोते हैं!
__________________________________
وقال عبد الله بن شداد، " سمعت نشيج عمر، وأنا في آخر الصفوف يقرأ: {إنما أشكو بثي وحزني إلى الله} [يوسف: ٨٦] " 

अब्दुल्लाह बिन शद्दाद ताबई कहते हैं कि मैंने नमाज़ पढ़ते हुए उमर رضیﷲ عنه के रोने की आवाज़ सुनी जबकि मै आखिरी सफ़ में था, और वो ये आयत पढ़ रहे थे "(याकूब AS ने कहा) बेशक मैं अपनी परेशानियों और गमों की शिकायत सिर्फ़ अल्लाह से करता हूं।" (Surah Yusuf : 86)
( صحیح البخاری قبل رقم : 716 ، ذکرہ تعلیقا و وصله سعید بن منصور باسند حسن


Sunday, January 24, 2016

SUNEHRE WAAQYAAT: HAZRAT UMAR BIN KHATTAB wa HAZRAT ABU BAKR RAZI’ALLAHU TALA ANHO:



Bismillahirrahmanirraheem


SUNEHRE WAAQYAAT: HAZRAT UMAR BIN KHATTAB wa HAZRAT ABU BAKR RAZI’ALLAHU TALA ANHO:



JANNAT KI KHUS’KHABRI



Hz Sayyedena Abu Musa  Ash’ri Bayan Karte Hain:-“Main Apne Ghar Se Ba’wazu Hokar Nikla, Maine Apne Dil Me Iraada Kiya Ke Aaj Saara Din Nabi E  Akram Muhammad Sallalaho Alaihi Wasallam Ke Saath  Rahunga, Main Masjid Me Aaya Aur Rasullullah Muhammad Sallalaho Alaihi Wasallam Ke Bare Me Daryaaft Kiya, Mujhe Bataaya Gaya Ke Rasullullah Muhammad Sallalaho Alaihi Wasallam Is Taraf Nikle Hain, Jis Tarah Unhone Ishaara Kiya Main Usi Taraf Logon Se  Aapke Bare Me Poochta Hua Nikal Pada, Rasullullah Muhammad Sallalaho Alaihi Wasallam Quba Ki Taraf Ek Baagh Me Daakhil Ho Gaye, Main Darwaaze Ke Qareeb Baith Gaya, Baagh Ka Darwaaza Khajoor Ki Tahniyon Se Bana Tha, Main Darwaaze Par Baitha Raha Yahan Tak Ke Nabi E Akram Muhammad Sallalaho Alaihi Wasallam Qaza E Haajat Se Faarigh Hue Aur Aap Sallalaho Alaihi Wasallam Ne Wuzu Kiya, Main Aapke Paas Pahucha Toh Aap Kuwen Ke Kinaare Baith Chuke They,

Aap Sallalaho Alaihi Wasallam Ne Apni Pindalion Se Kapda Hata Kar Apne Paaon Mubarak Kuwen Ke Paani Me Latkaaye Hue They, Maine Rasoollullah Muhammad Sallalaho Alaihi Wasallam Ko Salaam Kiya Aur Fir Darwaaze Ke Qareeb Hokar Baith Gaya, Aur Apne Aap Se Kahne Laga Ke

 ” Aaj Main Muhammad Sallalaho Alaihi Wasallam Ka Chaukidaar Hoon”

Itne Me Hz Abu Bakr Raziallahu Tala Anho Aaye Aur Unhone Darwaaze Par Dastak Di,

Maine Poocha;-“Kaun??”

Unhone Kaha;-“Abu Bakr”

Maine Kaha;-“Zara Thahriye”

Main Aap Muhammad Sallallaho Alaihi Wasallam Ke Paas Aaya Aur Aapko Hz Abu Bakr Raziallahu Tala Anho Ki Aamad Ka Bataaya,

Nabi E Akram Muhammad Sallalaho Alaihi Wasallam Ne Farmaya;-“ Unhe Aane Dijiye Aur Saath Hi Jannat Ki Khush’khabri Bhi Suna Dijiye”

Maine Sayyedena Abu Bakr Raziallahu Tala Anho Se Kaha;-“ Tashreef Laiyye, Rasoollullah Muhammad Sallallaho Alaihi Wasallam Aapko Jannat Ki Khush’khabri Suna Rahen Hain”

Hazrat Abu Bakr Raziallahu Tala Anho Daakhil Hue Aur  Nabi E Akram Muhammad Sallalaho Alaihi Wasallam  Ke Daayen Jaanib Kuwen Ke Kinaare Par Baith Gaye Aur Unhone Bhi Apne Paaon Tak Nange Karke Kuwen Me Daal Liye

Main Aapas Aakar Darwaaze Ke Qareeb Aakar Baith Gaya, Jab Main Ghar Se Nikla Tha Tab Mere Bhai Wuzu Kar Raha Tha Aur Wah Bhi Mere Peeche Aane Hi Waala Tha, Maine Apne Dil Me Ye Khwaahish Paayi Ke Agar Mere Bhai Ke Saath Allah Ne Khair Ka Iraada Kiya Hai Toh Use Bhi Yahan Le Aayega,

Itne Me Ek Aur Aadmi Ne Aawaaz Di, Maine Poocha ;-“Kaun ??”

Jawab Mila;-“ Umar Bin Khattab ”

Maine Kaha;-“Zara Sa Rukiye ! Main Nabi E Akram Muhammad Sallalaho Alaihi Wasallam Se Pooch Kar Aata Hoon”

Maine Aap Sallalaho Alaihi Wasallam Ko Bataya Toh Aapne Farmaya:-“ Unhe Aane Do Aur Jannat Ki Khush’khabri Bhi Suna Do”

Maine Hz Umar Bin Khattab Ke Paas Aaya Aur Unhe Tashreef Lane Ko Kaha Aur Unhe Zabaan E Nubuwwat Se Nikli Hui Jannat Ki Bashaarat Bhi Sunaayi, Wah Aaye Aur Aap Muhammad Sallalaho Alaihi Wasallam Ke Baayen Jaanib Baith Gaye Aur Apne Paaon Kuwen Me Latka Liye,

Fir Usmaan Aaye, Aap Sallalaho Alaihi Wasallam Ne Unhe Bhi Andar Aane Ki Ijaazat Di Aur Unhe Pahuchne Waale Aalaam Wa Masaib Par Jannat Ki Khush’khabri Di

(Sahih Bukhari 4/196, Sahih Muslim 7/118)


#SunehreWaqeyaat
#IslamicLeaks
#UmairSalafiALHindi

Thursday, December 25, 2014

AMEER UL MOMINEEN HZ UMAR BIN KHATTAB (RA) AUR UNKA RASOOLLULLAH SALLALAHO ALAIHI WASALLAM KE AHKAMAAT KA EHTERAM :






AMEER UL MOMINEEN HZ UMAR BIN KHATTAB (RA) AUR UNKA RASOOLLULLAH SALLALAHO ALAIHI WASALLAM KE AHKAMAAT KA EHTERAM :

Sayyedena Hz Umar Bin Khattab (Ra) Nabi E Akram Sallallaho Alaihi Wasallam K Irshadat Ka Intehaayi Adab Karte They,


Hz Abdullah Bin Umar (Ra) Farmate Hain, Nabi E Akram Sallallaho Alahi Wasallam Ne Irshad Farmaya

"Jab Tum Mese Kisi Ki Biwi Masjid Jaane Ki Ijaazat Talab Kare Toh Wah Use Na Roke"

Sayyedena Umar (Ra) Ki Biwi Masjid Me Namaz Ada Karti Thi, Sayyedena Umar (Ra) Ne Farmaya

"Tu Jaanti Hai Main Kya Chaahta Hoon ??"

Biwi Ne Arz Kiya

"Allah Ki Qasam ! Main Us Waqt Tak Masjid Jaane Se Na Rukungi Jab Tak Aap Mana Na Kar Den"

Jab Hz Umar (Ra) Ki Shahadat Ka Waqeya Pesh Aaya Toh Wah Us Waqt Masjid Hi Me Thin

(Sahih Bukhari 5238 , Fath Ul Bari 2/383)

Ye Waqeya Sayyedena Umar (Ra) Ki Umoor E Shariat Ki Qadr E Rani Aur Kitab O Sunnat Par Amal Paira Hone Ki Khubsoorat Misal Hai...

#UmairSalafiAlHindi
#Islamicleaks

Monday, November 17, 2014

HZ USMAN BIN AFFAN (RA)




Ek Baar Madeena Me Qahat (Drought) Padh Gaya, Aasmaan Ne Paani Barsaana Chhod Diya, Aur Zameen Ne Anaaj Ugaane Se Inkaar Kar Diya Tha,

Us Qahat Ke Wajah Se Poore Shaher Me Gurbat Fail Gayi Thi, Log Daane Daane Ke Liye Muhtaaj Ho Gaye They,


Hz Usman Ghani (Ra) Bahut Bade Taajir (Business Man) They, Unki Tijaarat Poore Arab Me Faili Hui Thi,

Us Dauraan Unka Ek Tijaarati Kaafila Sham (Syria) Se Lauta, Us Kaafile Me 1000 Oont They Aur Khaane Peene Ki Ashya Ke Saath Jab Ye Kaafila Madeena Munawwara Pahuncha Toh Logon Ko Thodi Raahat Hui,

Bacche Thode Khush Hue Lekin Jaise Hi Ye Kaafila Madeena Pahuncha Taajiron Ka Ek Wafad Bhi Saath Saath Yahan Pahuch Gaya,

Us Wafad Ne Hz Usman (RA) Se Poocha Ke Kya Woh Apna Maal Farokht Karna Chaahenge ??

Unka Iraada Tha Ke Saara Maal Saara Maal Khareed Lein Aur Qahat Ki Wajah Se Majboor Logon Ko Mahenge Daamon Me Farokht Kar Ke Bahut Saara Munaafa Kamaayen,

Hz Usmaan (ra) Ne Un Sab Se Poocha Ke Aap Iski Kya Qeemat Lagaate Hain??,

Unhone Jawab Diya Ham Apko Dugna Nafa Denge,

Yani Ek Dinaar Ka Maal 2 Dinaar Me Khareedenge !

Hz Usman (Ra) Ne Kaha Ke Itna Nafa Toh Mujhe Pahle Se Hi Mil Raha Hai,

Hz Usman (Ra) Ka Jawab Sunkar Unhone Nafa Aur Badha Diya,

Fir Bhi Hz Usman (Ra) Ne Wahi Jawab Diya Ke Itna Toh Mujhe Pahle Hi Se Mil Raha Hai,

Unhone Nafa Aur Badha Diya, Fir Bhi Hz Usman (Ra) Ne Yahi Kaha Ke Itna Toh Mujhe Pahle Hi Se Mil Raha Hai !

Itna Sunkar Wah Tajir Hairaan Rah Gaye ,

Unhone Poocha Usman Ham Ahle Madeena Ko Khoob Acchi Tarah Se Jaante Hain Yahan Koi Aisa taajir Nahin Jo Tumhara Maal Hamse Zyada Qeemat Me Khareede,

Aakhir Wah Kaun Hai Jo Tumhe Hamse Zyada Nafa De Raha Hai ??

Hz Usman (Ra) Ne Jawab Diya

"Allah ! Jo Nafa Tum Mujhe De Rahe Ho, Mere Rabb Ne Mujhe Usse Bahut Zyada Nafa Dene Ka Waada Kiya Hai"

Ye Kahkar Hz Usman (Ra) Ne Apne Logon Ko Ye Huqm Diya Ke Ye Tamam Maal Ahle Madeena Aur Zaroorat'mando Ke Darmiyaan Taqseem Kar Diya Jaaye,

Hz Usman (Ra) Ke Saamne Us Waqt Quraan Ki Ye Aayat Thi,

"Jo Log Apna Maal Allah Ki Raah Me Sarf (Kharch) Karte Hain Unke Kharch Ki Misaal Aisi Hai, Jaise Ek Daana Boya Jaaye, Aur Unse 7 Baaliyan Niklen Aur Har Baal Me 100 Daane Hon, Usi Tarah Allah Jiske Amal Ko Chaahta Hai Badha Deta Hai, Wah Faraakh'dast Bhi Hai Aur Aleem Bhi"

(Surah Baqarah Ayat 261)

Hz Usman (Ra) Ke Paas Jo Taajiron Ka Wafad Aaya Tha, Wah Dar'haqeeqat Shaitaan Ka Wafad Tha, Wah Hz Usman (Ra) Ko Aazmaish Me Daalne Aaya Tha.

Wah Hz Usman (Ra) Ke Saamne Usi Tarah Aaya Jis Tarah Hz Ibraaheem (As) Ke Saamne Aaya Tha,

Jabke Wah Apne Laadle Bete Hz Ismael (AS) Ki Qurbani Pesh Karne Ja Rahe They,

Shaitan Hz Usman (Ra) Ke Saamne Dunyawi Faayede Ko Badha Chadha Kar Bayaan Kar Raha Tha Taake Usman Aakhirat Ke Daimi Faayede Se Mahroom Ho Jaayen,

Chunke Hz Usman (Ra) Ka Imaan Zinda Tha Isliye Unhone Dunyawi Faayede Ke Badle Ukharwi Faayede Ko Tarjeeh Di,

Unhone Samjh Liya Ke Unke Saamne Shaitaani Wafad Hai Jo Unhe Ukharwi Nafa Se Hamesha Ke Liye Mahroom Karna Chaahta Hai,

Aisi Hi Shakhawat Ki Wajah Se Unhe Ghani Ka Laqab Ata Hua.


Sunday, November 2, 2014

WAFAAT HZ UMAR BIN KHATTAB (RA)




HZ UMAR BIN KHATTAB (RA)

Hz Ibn Abbas (Ra) Farmate Hain K Jab Hz Umar bin Khattab (Ra) Ka Janaza Takht Par Rakha Gaya Toh Log Unke Gird Jama Gaye, Unke Haq Me Dua Karte, Tahseen Amez Qalimat Kahte Aur Mayyat Uthaye Jane Se Pahle Unki Namaz E Janaza Pa
dh Rahe They, Main Bhi Un Logon Me Shamil Tha.

Achanak Ek Shakhs Ne Peeche Se Mere Kandhe Par Hath Rakha,

Maine Ghabra Kar Mudhkar Dekha Toh Wah Hz Ali (Ra) They,

Unhone Hz Umar Farookh (Ra) K Liye Dua E Rahmat Ki Aur Kaha

"Aiy Umar ! Aapne Apne Baad Koi Aisa Shakhs Na Chhoda Jiske Kiye Hue Amaal K Sath Mujhe Allah Tala Se Mulaqat Karna Pasand Ho,

Allah Ki Qasam ! Mujhe Yaqeen H Ke Allah Tala Aapka Maqaam Aapke Dono Saathion Ke Saath Kar Denge, Kyonke Main Nabi E Akram Sallalaho Alaihi Wasallam Se Ba'kasrat Ye Suna Karta Tha

"Main Abu Bakr Aur Umar Aaye"

"Main Abu Bakr Aur Umar Nikle"

Aur Mujhe Yaqeen Hai Ke Allah Tala Aapko Aapke Dono Saathion Ke Saath Rakhega"

(Sahih Muslim Hadith No. 776)

#UmairSalafiAlHindi
#Islamicleaks