Sunday, February 21, 2021

JHOOTE AUR MAKKAR LOG

 



झूठे और मक्कार लोग !


मुसलमानों ने अपनी किस किस चीज़ की हिफाज़त की ??

क़मरी तारीख़ गुम ,जिसका तैय्युन अल्लाह ताला ने तख़लीक़ ए कायनात के रोज़ ही कर दिया है के महीना कब 29 का होगा और कब 30 का , सुरा तौबा आयत 36, सुरा यूनुस आयत 5, सुरा बकरह आयत 189,

अरबी ज़बान की तो कोई फ़िक्र ही नहीं की, क़ुरआन मजीद हिन्दी में पढ़ा जाने लगा, आज उर्दू को बचाने की जुगत लगी हुई है ?? उनसे किसी भी इस्लामी सरमाया की हिफाज़त ना हो सकी ??

किताब वा सुन्नत तो बेशक महफूज़ वा मुदावविन हैं, लेकिन क्या मुसलमानों ने उनके रंग में अपनी ज़िन्दगी गुजारने और अपनी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में उन्हें उतारने की फिक्र की ??

ईमान वा अकीदा और अमल वा अखलाक में किताब वा सुन्नत से कितने दूर हैं ??

मस्जिद में अल्लाह अल्लाह , बाहर की दुनिया में गैर अल्लाह ? शादी ब्याह हिंदुआना वा मुश्रिकाना ??

हराम सूद को तो पहले ही हलाल कर लिया गया है, अब जिनाकारी को भी सनद ए जवाज़ फराहम किया जा रहा है,

तिलक, घोड़ागाड़ी ,कैश, शाज ओ सामान और जबरी दहेज ना मिलने पर बेटों की शादी में इतनी ताखीर के बूढ़ा हो जाए , जानवरों से बदतर ज़िन्दगी गुजारने के लिए बच्चे मजबूर हो जाएं, खुले सांड की तरह घूमते फिरते रहें लेकिन उन्हें कोई परवाह , कोई गैरत नहीं, मगर उनके आंगन में झूठी शराफत का शजर लगता है ??

सोना दहा जाए और कोयले पर छाप/मारामारी, इनका वजूद तो दुनिया के बदतरीन लोगों के निशाने पर है लेकिन क्या किया जाए के शादी में अहले हदीस, वहाबी, हनाफि देवबंदी और सुन्नी गैर सुन्नी की आवाज़ उठायेंगे जबकि कलमा याद नहीं, इतना भी इल्म नहीं के हराम और हलाल में कैसे फर्क किया जाता है ??

ऐसे में तुझे कौन नहीं रौंदेगा ?? फिर भी ये लोग रहमान की रहमत के उम्मीदवार बैठे हैं ?? झूठे और मक्कार लोग !!

साभार : Umair Salafi Al Hindi
Blog: islamicleaks.com

Saturday, February 20, 2021

YAHUDI ISAAIYON KA GIRJAGHAR

 



हज़रत उममे सलमा और हज़रत उम्में हबीबा ने नबी ए अकरम मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम से एक गिरजा का ज़िक्र किया जिसको उन्होंने हब्शा (इथोपिया) के मुल्क में देखा था उसमे जो मूर्तियां देखी थी वो बयान की,


इस पर रसूल अल्लाह मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम ने फरमाया के:-" ये ऐसे लोग थे अगर इनमें का कोई नेक आदमी मर जाता था तो इसकी क़ब्र पर मस्जिद बनाते और उसमे ये बुत रख लेते, ये लोग अल्लाह के नज़दीक सारे मखलूकात में बदतर हैं "

(सही मुस्लिम हदीस 1181 इंटरनेशनल किताब 5 हदीस 21)

साभार: Umair Salafi Al Hindi 

Friday, February 19, 2021

RISHTON KI BUNIYAD KYA HAI ?

 



रिश्तों की बुनियाद क्या है ?

मैंने अपने आप से सवाल किया,

खून के रिश्ते ? रिश्तेदारियां ? दोस्ती के बंधन या ताल्लुक ??

नहीं !!! असल रिश्ते दरअसल एहसास के रिश्ते है, बंधन कोई भी हो, अगर एहसास नहीं तो कुछ भी नहीं,

ये एहसास ही तो है जो अपनों को गैर और गैरों को अपना कर देता है, रिश्ता जात और फिरकों का मोहताज नहीं होता,

दूसरों की छोटी छोटी खुशियों, ज़रूरतों, और चाहतों का एहसास ही दरअसल तहायात कायम वा दायम रहने वाले रिश्तों का सुतून है,

एहसास खतम रिश्ता खत्म 

Thursday, February 18, 2021

थोड़ा थोड़ा करते करते अच्छा खासा बाट दिया।


 


थोड़ा थोड़ा करते करते अच्छा खासा बाट दिया।

रफ्ता रफ्ता कतरा कतरा मैंने दरिया बांट दिया।
इतना तो मत तंज़ करो मेरी इस खस्ताहाली पर।
जितना पाकर तुम नाज़अ हो, मैंने उतना बांट दिया।
आखिर को क्या नाम दूं मैं यारों की इस दिलदारी को।
अपना हिस्सा बांध कर रखा ,मेरा हिस्सा बांट दिया।
अपनी बरबादी में अपना जुर्म भी शामिल है प्यारे।
आधा लोगों ने लूटा था मैंने आधा बांट दिया।
राज़ की बातें , दर्द के किस्से, टूटे दिल के अफसाने।
लफ़्ज़ों के इस खेल में ज़ख्मी, मैंने क्या क्या बांट दिया।
साभार: सिराज आलम

Wednesday, February 17, 2021

नया एक रिश्ता पैदा क्यूं करें हम।

 



नया एक रिश्ता पैदा क्यूं करें हम।

बिछड़ना है तो झगड़ा क्यों करें हम।

खामोशी से अदा हो रस्म दूरी।
कोई हंगामा बरपा क्यूं करे हम।

ये काफी है के हम दुश्मन नहीं हैं।
वफादारी का दावा क्यूं करें हम।

वफ़ा , इखलास , कुर्बानी , मुहब्बत।
अब इन लफ़्ज़ों का पीछा क्यूं करें हम।

हमारी ही तमन्ना क्यों करो तुम।
तुम्हारी ही तमन्ना क्यों करें हम।

किया था अहद जब लम्हों में हमने।
तो सारी उम्र एफा क्यूं करें हम।

नहीं दुनिया को जब परवाह हमारी।
तो फिर दुनिया की परवाह क्यूं करें हम।

ये बस्ती है मुसलमानों की बस्ती।
यहां कार मसीहा क्यूं करें हम। 

Tuesday, February 16, 2021

अजीब लोग थे वह तितलियां बनाते थे,

 



अजीब लोग थे वह तितलियां बनाते थे,

समुंदरों के लिए मच्छलिया बनाते थे।

मेरे कबीले में तालीम का रिवाज ना था,
मेरे बुजुर्ग मगर तख्तियां बनाते थे।

वहीं बनाते थे लोहे को तोड़कर ताला
फिर उसके बाद वही चाबियां बनाते थे।

फ़िज़ूल वक्त में वह सारे शीशा गर मिलकर ,
सुहागनों के लिए चूड़ियां बनाते थे।

मेरे गांव में दो चार हिन्दू दर्जी थे,
नमाजियों के लिए टोपियां बनाते थे

Monday, February 15, 2021

TAWEEZ AUR DHAAGA

 



कई साल पहले की बात है, मैं मस्जिद नबवी में हज के मौसम में कब्र रसूल के पास दावती काम पर मामूर था, एक हाजी साहब के बाज़ू पर एक तावीज़ बंधी हुई देखी, बात चीत से पता चला के उनका ताल्लुक मुंबई या उसके आस पास के इलाकों से है, और वो खुद एक मेडिकल डॉक्टर है, उम्र बहुत ज़्यादा नहीं थी बिल्कुल जवान लग रहे थे,

मैंने कहा :-" हाजी साहब ये क्या है ??"

कहने लगे:-" तावीज है किसी बुजुर्ग आलिम ने दिया है, मैंने उन्हें समझाना शुरू किया के ये एक शिर्किया अमल है और शरीयत में मना है,"

मगर अकीदत में वो इस कद्र अंधे हो चुके थे के कोई बात उनके पल्ले नहीं पड़ रही थी मेरी कोई बात सुनने के लिए तैयार ही नहीं थे, उनसे काफी दरख्वास्त की के इसे उतार फेंके लेकिन नतीजा सिफर

बिलाखिर मैंने कहा के या तो आप अपनी मर्ज़ी से इसे उतार दें या मुझे ज़बरदस्ती इंतजामिया के हवाले करके इसे उतारने की ज़रूरत पड़ेगी,

जब उन्हें लगा कि मै ज़िद पर हूं तो कुछ नरम पड़े और बिल आखिर उन्होंने वो तावीज उतार दी, फिर मैंने समझाना शुरू किया और कहा के हाजी साहब आपको क्या लगता है इस तावीज में क्या लिखा होगा ??

कहने लगे:-" कोई अच्छी दुआ वगेरह ही होगी ??"

मैंने कहा :-" कई सालों का मेरा तजुरबा ये कहता है के यकीनन इसमें कोई शिर्किया या अक्ल के खिलाफ हराम या मकरूह चीज़ ही लिखी होगी , आप तो इसे कितनी अकीदत से लटकाए हुए हैं लेकिन हो सकता है के ये कोई आपकी आख़िरत बर्बाद करने वाला समान हो,"

कहने लगे:- " मुझे अपने आलिम पर भरोसा है इसमें ऐसा कुछ नहीं होगा "

मैंने कहा:- "चलिए इसे खोलकर ही देखते हैं"

वह पहले तो उसे खोलने के लिए राज़ी ही ना हुए , लेकिन बिलआखिर मान गए , जब उसे खोला गया तो उनके होश उड़ गए ,

जो कुछ लिखा था उसे बताने की ज़रूरत ही नहीं पड़ी के उनकी आखिरत के लिए वह कितना संगीन था,

मेरी ड्यूटी रात की थी और फजर से कुछ पहले तक जारी रहती थी,

दूसरे दिन वह मुझे ढूंढते हुए मेरे पास आ गए , अब उनके पास सवालात के अंबार थे, मैं इत्मीनान से उन्हें जवाब देता रहा ,

अब उनकी रात की नींद कहीं गायब हो गई थी,जबतक मदीना में रहे अक्सर वा बेशतर पूरी रात मेरे साथ लगे रहे , जिस दिन मदीना से रूखसत हो रहे थे काफी देर तक मुझसे लिपट कर रोते रहे , और कहते रहे के :-" आपने मेरी दुनिया बदल दी, तौहीद की अहमियत और नेमत अब मुझे समझ में आई है, मुझे अब रोशनी मिल गई है "

पता नहीं मेरा ये भाई आज कहां है, अल्लाह से दुआ है जहां कहीं भी हो उन्हें और हमें तौहीद वा सुन्नत पर बाक़ी रखे , और हम सब की वफात ईमान की हालत में हो, और कयामत के दिन हम सबको नबिय्यीन, सिद्दीकीन, शुहादा वा सालिहीन के साथ उठाए...

आमीन

साभार: शेख फारूख अब्दुल्लाह नारायणपुरी
तर्जुमा: Umair Salafi Al Hind