Thursday, December 17, 2020

MUNAFIK LOG- EK SABAK


 


मुनाफ़िक़ लोग - एक सबक अमूज वाकया


एक चिड़ी और चिड़ा शाख पे बैठे थे दूर से एक इंसान आता दिखाई दिया, चिड़ी ने कहा उड़ जाते है ये हमे मार देगा....

चिड़े ने कहा भले लोग देखो ज़रा इसकी दस्तार, पहनावा
शक्ल से शराफत टपक रही है ये हमे क्यों मारेगा ?

जब वो करीब पहोंचा तो तीर कमान निकाली और चिड़े को मार दिया।

चिड़ी फरियाद लेकर बादशाह वक़्त के दरबार मे हाज़िर हो गई!

शिकारी को तलब किया गया, शिकारी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

बादशाह ने चिड़ी को सज़ा का इख़्तियार दिया के जो चाहे सज़ा दे,,

चिड़ी ने कहा इसको बोल दिया जाए के!! अगर ये शिकारी है तो लिबास शिकारियों वाला पहेने।
शराफत का लिबादा उतारदे।